लखनऊ , जुलाई 27 -- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने उत्तर प्रदेश के युवा क्रिकेटरों को आगे बढ़ाने और उन्हें बड़े मंच तक पहुंचाने में यूपीटी20 लीग की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। यूपीटी20 लीग का चौथा संस्करण 14 अगस्त से शुरू होगा, जिसमें उद्घाटन मुकाबला काशी रुद्राक्ष और मेरठ मेवेरिक्स के बीच खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित