सोनीपत , मार्च 26 -- संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 592 प्राप्त करने वाले आशीष को यहां उनके आवास पर विधायक निखिल मदन ने सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने आशीष को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

आशीष हरियाणा पुलिस में तैनात सब-इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह के पुत्र हैं। उनकी सफलता पर सैनी समुदाय समेत क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। विधायक ने कहा कि आशीष ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से यह मुकाम हासिल किया है, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे आशीष से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें। इस मौके पर आशीष के परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित