प्रयागराज , अक्टूबर 25 -- उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों और अतिरिक्त यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे (उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे एवं उत्तर मध्य रेलवे) द्वारा कई विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इससे विभिन्न जिलों से परीक्षा देने जाने वाले छात्रों को आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा संचालित ट्रेनें गाड़ी संख्या 01823 (कानपुर सेंट्रल - मथुरा जंक्शन अनारक्षित परीक्षा स्पेशल) कानपुर सेंट्रल से रात 20:00 बजे प्रस्थान कर रूरा, झींझक, फफूंद, भरथना, इटावा, शिकोहा बाद, फिरोजाबाद, टूंडला, ईदगाह आगरा, आगरा कैंट होते हुए तड़के 03:10 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी।गाड़ी संख्या 01821 (प्रयागराज जंक्शन - वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल)वही रेलवे ने संचालन तिथियां भी बताई 24, 29 एवं 31 अक्टूबर तक चेलगी। प्रयागराज जंक्शन से शाम 19:45 बजे प्रस्थान कर नैनी, शंकरगढ़, मानिकपुर, चित्रकूट धाम कर्वी, बांदा, महोबा, हरपालपुर और ओरछा होते हुए सुबह 05:15 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी।उत्तर रेलवे (NR) द्वारा संचालित ट्रेनेंगाड़ी सं. 04322 / 04321 (मुरादाबाद - लखनऊ मुरादाबाद अनारक्षित स्पेशल - 06 फेरे)मुरादाबाद और लखनऊ से 25.10.2026, 30.10.2026 एवं 01.11.2026 को।इन इन रूट पर ठहराव रहेंगा रामपुर, बरेली जं., शाहजहांपुर जं., हरदोई, बालामऊगाड़ी सं. 04324 / 04323 (मुरादाबाद - लखनऊ मुरादाबाद अनारक्षित स्पेशल - 06 फेरे):संचालनः मुरादाबाद से 25.10.2026, 30.10.2026 व 01.11.2026 और लखनऊ से 26.10.2026, 31.10.2026 व 02.11.2026 को।गाड़ी सं. 04325 / 04326 (शाहजहांपुर जं. -बिजनौर - शाहजहांपुर जं. अनारक्षित स्पेशल - 06 फेरे) संचालन: 25.10.2026, 30.10.2026 एवं 01.11.2026 को।
ठहरावः बरेली जं., रामपुर, मुरादाबाद जं., अमरोहा, गजरौला जं., चांदपुर स्याऊ हॉल्ट, हल्दौर व बिजनौर।
पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा संचालित ट्रेनें गाड़ी सं. 05310 / 05309 (बरेली - मथुरा कैंट -बरेली परीक्षा स्पेशल - 03 फेरे)सं चालन तिथियां: बरेली एवं मथुरा कैंट से 25.10.2026, 30.10.2026 एवं 01.11.2026। बदायूं, कासगंज, हाथरस सिटी।गाड़ी सं. 05153 / 05154 (बलिया - कानपुर सेन्ट्रल - बलिया परीक्षा विशेष गाड़ी)संचालन तिथियां: बलिया से 24.10.2026, 29.10.2026 व 31.10.2026 और कानपुर सेंट्रल से 25.10.2026, 30.10.2026 व 01.11.20261 ठहरावः यूसुफपुर, गाजीपुर सिटी, औड़िहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी जं., बनारस, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज जं., सिराथू, फतेहपुर।गाड़ी सं. 05011 / 05012 (लखनऊ - बरेली -लखनऊ परीक्षा विशेष गाड़ी)संचालन तिथियां: लखनऊ से 24.10.2026, 29.10.2026 व 31.10.2026 और बरेली से 25.10.2026, 30.10.2026 व 01.11.20261 को।
ठहरावः ऐशबाग, मोहिबुल्लापुर, सिधौली, सीतापुर, हरगांव, लखीमपुर, गोला गोकर्णनाथ, मैलानी, पूरनपुर, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी।गाड़ी सं. 05151 / 05152 (आजमगढ़ - गोरखपुर आजमगढ़ परीक्षा विशेष गाड़ी)संचालन तिथियां: आजमगढ़ से 24.10.2026, 29.10.2026 व 31.10.2026 तथा गोरखपुर से 25.10.2026, 30.10.2026 व 01.11.20261ठहरावः मऊ, इन्दारा, बेल्थरा रोड, भटनी जं., देवरिया सदर।गाड़ी सं. 05007 / 05008 (गोरखपुर - लखनऊ - गोरखपुर परीक्षा विशेष गाड़ी)संचालन तिथियां: गोरखपुर से 24.10.2026 व 31.10.2026 तथा लखनऊ से 25.10.2026 व 01.11.20261ठहरावः आनन्दनगर, सिद्धार्थनगर, बढ़नी, तुलसीपुर, बलरामपुर, गोण्डा, कर्नलगंज, बुढ़वल, बाराबंकी, बादशाहनगर रुकेगी यात्रियों के लिए सहायता ट्रेनों के समय और ठहराव से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट तथा टीईएस ऐप स्थिति जांच सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित