मुंबई , अप्रैल 20 -- यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया (यूडब्ल्यूए) के मुंबई और चेन्नई स्थित परिसरों के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गयी।

यूडब्ल्यूए इसके साथ ही एक ही समय में भारत में दो परिसर स्थापित करने वाला एकमात्र विदेशी विश्वविद्यालय बन गया है।

विश्वविद्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इच्छुक छात्र अब उद्योग-सुसंगत तथा तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के चयनित विकल्पों में दाखिला ले सकते हैं। उपलब्ध पाठ्यक्रमों में कॉम्प्यूटर साइंस, साइबर सिक्युरिटी, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिजनेस मैनेजमेंट, ग्लोबल बिजनेस, एंटरप्राइजेज एंड इनोवेशन, इकोनॉमिक्स, मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) तथा मास्टर ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित