उदयपुर , अप्रैल 01 -- राजस्थान में उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बुधवार को संभागीय आयुक्त एवं अध्यक्ष प्रज्ञा केवलरमानी की मौजूदगी में एक हजार 20 करोड रूपए़ का बजट जारी किया।

प्राधिकरण आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि इस बजट में आय एवं व्यय दोनों मदों में 1020 करोड़ चार लाख रुपये का प्रावधान रखा गया है। कुल 814 करोड़़ 70 लाख रुपये की राशि विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी, जिसमें से 336 करोड़ 12 लाख रुपये पूर्व स्वीकृत कार्यों को पूरा करने और 478 करोड़ 57 लाख रुपये नए प्रस्तावित कार्यों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

श्री जैन ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में प्राधिकरण की आय 687 करोड़ 73 लाख रुपये रही, जो वर्ष 2024-25 की तुलना में 81.13 प्रतिशत अधिक है। आय के प्रमुख स्रोतों में भूमि, भवन एवं भूखंड विक्रय से 343 करोड़ 76 लाख रुपये, नियमन से 104 करोड़ 74 लाख, बिल्डिंग प्लान से पांच करोड़ 23 लाख, लीज से साढ़े चार करोड़ और नामांतरण एवं अन्य मदों से 15 करोड़ पांच लाख रुपये की आय शामिल है। वहीं 31 मार्च तक आयोजित लॉटरी से 98 करोड़ 66 लाख रुपये प्राप्त हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित