सोनीपत , जुलाई 11 -- हरियाणा के सोनीपत के राय थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित गोल्डन हट ढाबा के पास सड़क हादसे में मृत मिले अज्ञात व्यक्ति की पहचान घटना के तीन दिन बाद यूट्यूब पर प्रसारित समाचार रिपोर्ट के जरिए हो सकी। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर निवासी कांता यादव के रूप में हुई है, जो राय में रहकर राजमिस्त्री का काम करते थे।

पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई की सुबह डायल-112 पर जीटी रोड पर एक शव मिलने की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मारी थी। पहचान नहीं होने पर पोस्टमार्टम के बाद शव को जिला सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया और मृतक की तस्वीरें पहचान के लिए सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से जारी की गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित