पटना , मई 11 -- िहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई/बीटेक पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में नामांकन के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है।

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद् (बीसीईसीईबी) ने स्नातक स्तरीय इंजीनियरिंग नामांकन काउंसलिंग (यूजी ईएसी) 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) (मेन) 2026 (पेपर-I) में वैध स्कोर प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थी आगामी 13 मई से 05 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं 6 जून तक अपने ऑवेदन में कोई गलती होने पर उसे सुधार सकते हैं। मेधा सूची का प्रकाशन 08 जून को होगा। ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रस्तावित तिथि 10 जून है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित