बैतूल , मार्च 18 -- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एसटी, एससी और ओबीसी संयुक्त मोर्चा सहित विभिन्न आदिवासी संगठनों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के "उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्धन हेतु विनियम, 2026" के समर्थन में रैली निकाली।

रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में 13 जनवरी 2026 को जारी यूजीसी अधिसूचना का पूर्ण समर्थन करते हुए इसे संविधान की मूल भावना के अनुरूप एक ऐतिहासिक कदम बताया गया। संगठनों ने कहा कि यह विनियम उच्च शिक्षा में समान अवसर और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ज्ञापन की प्रतियां यूजीसी, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग और अन्य संबंधित संस्थाओं को भी प्रेषित की गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित