भरतपुर , अप्रैल 14 -- राजस्थान के करौली में जिला मुख्यालय पर यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज ने मशाल जुलूस निकालकर केंद्र सरकार से इस कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात पुरानी नगर पालिका से आरंभ हुआ यह मशाल जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुरानी कलेक्ट्रेट चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल लोगों ने यूजीसी कानून के खिलाफ नारेबाजी भी की।
सूत्रों ने बताया कि यूजीसी विरोधी संघर्ष समिति के तत्वावधान में आयोजित इस मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन, युवा वर्ग और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित