, Oct. 16 -- कीव, 16 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) यूक्रेन ने काला सागर में रूसी ठिकानों पर हमले के लिए ब्रिटिश नौसैनिक ड्रोन का इस्तेमाल किया। यह जानकारी 'द टाइम्स' ने सूत्रों के हवाले से शुक्रवार को दी।
रिपोर्ट के अनुसार, ये ड्रोन 'के3 स्काउट' स्पीडबोट हैं, जिन्हें 'क्रैकेन टेक्नोलॉजी' ने बनाया है। अखबार के अनुसार, ब्रिटेन ने ऐसी 20 नावें खरीदी थीं, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इनमें से कितनी नावें यूक्रेन के पास पहुंची हैं।
यूक्रेनी सेना ने हाल ही में नागरिक समुद्री अवसंरचना और जहाजों पर हमले तेज कर दिए हैं। एक अक्टूबर को, रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि यूक्रेन की आतंकवादी गतिविधियों ने काला सागर में नौवहन को असुरक्षित बना दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित