मॉस्को , अक्टूबर 23 -- रूस के बेलगोरोड इलाके में यूक्रेन के ड्रोन हमलों में तीन लोग घायल हो गए है।
क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र ने एक बयान में यह जानकारी दी है। केन्द्र ने मैक्स पर कहा, "यूक्रेन के सशस्त्र बलों द्वारा लगातार हमले किये जा रहे हैं। ताजा हमलों में तीन नागरिक घायल हुए हैं।"उन्होंने बताया कि बोरिसोव्स्की जिले में एक नागरिक की कार से ड्रोन के टकराने से वह घायल हो गया। इसी तरह शेबेकिंस्की जिले के बेल्यांका गांव में, ड्रोन के फटने से एक व्यक्ति घायल हो गया।।
तीसरी घटना ग्रेवोरोन में हुई जहां एक ड्रोन हमले में महिला घायल हो गई। उसको चिकित्सा सहायता दी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित