कीव , अक्टूबर 10 -- यूक्रेनी शहर ज़ापोरिज़िया में शनिवार तड़के हुए रूसी हवाई हमलों में तीन बच्चों सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए।
यूक्रेन के राज्य आपातकालीन सेवा और पुलिस के अनुसार, रूसी सेना ने आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाते हुए पांच गाइडेड हवाई बम दागे, जिनमें से दो बम सीधे बहुमंजिला रिहायशी इमारतों पर गिरे। हमलों के कारण तीन मंजिला इमारत का एक हिस्सा पूरी तरह से तबाह हो गया, जबकि कई अन्य इमारतों और निजी मकानों को भारी नुकसान पहुंचा हैइसके अलावा यूक्रेनी वायु सेना ने दावा किया है कि उसने रात भर में 117 दुश्मन ड्रोन को हवा में ही मार गिराया या निष्क्रिय कर दिया। साथ ही यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदीमीर ज़ेलेंस्की,ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूसी डीजल समझौते पर नाराजगी जाहिर की।
उल्लेखनीय हे कि श्री ट्रंप ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक सफल बातचीत का हवाला देते हुए घोषणा की थी कि रूस तुरंत अमरीकी और वैश्विक बाजार के लिए तीन लाख टन से अधिक डीजल ईंधन की आपूर्ति करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित