देहरादून , मई 05 -- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। अब इनकी नई तिथि जारी की जाएगी।
आयोग के परीक्षा नियंत्रक जयवर्धन शर्मा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा प्रवक्ता संवर्ग समूह ग सामान्य शाखा एवं महिला शाखा परीक्षा 2025 के तहत नौ मई को प्रवक्ता भौतिक शास्त्र और 10 मई को प्रवक्ता नागरिक शास्त्र की परीक्षा होनी थी। ये दोनों परीक्षाएं अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दी गई हैं। अब नई परीक्षा तिथि अलग से जारी की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि आयोग ने पिछले दिनों जारी हुए परीक्षा कैलेंडर में भी इनका जिक्र किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित