देहरादून , मार्च 21 -- ्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने मूल निवास भू कानून की लड़ाई जनता के बीच ले जाने के लिए मूल निवास भू कानून प्रकोष्ठ का गठन कर दिया है ।

यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने मूल निवास भू कानून आंदोलन की अगुवाई करने वाले लूशुन टोडरिया को इस प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया है ।

शनिवार को देहरादून के लैंसडाउन चौक स्थित प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में यूकेडी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुनील कोटनाला ने कहा कि यूकेडी मूल निवास भू कानून के मुद्दे पर हमेशा प्रमुखता से मुखर रहा है।

यूकेडी ने मूल निवास भू कानून पर हमेशा से अपना रुख स्पष्ट रखा है और इसी को देखते हुए आज मूल निवास भू कानून प्रकोष्ठ का भी गठन कर के इस लड़ाई को तेज करने का निर्णय लिया है ।

प्रकोष्ठ के नवनियुक्त अध्यक्ष टोडीरिया ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल ने हमेशा से भू कानून और मूल निवास के मुद्दे पर मजबूती से लड़ाई लड़ी और राज्य आंदोलन के दौरान से ही उत्तराखंड की जमीन बचाने की बात कही थी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित