नयी दिल्ली , मार्च 02 -- शिक्षा मंत्रालय ने 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' (ईबीएसबी)पहल के तहत युवा संगम - चरण छह के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ किया है।
शिक्षा मंत्रालय ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा युवा संगम भारत सरकार के उच्च शिक्षा विभाग का एक प्रमुख युवा विनिमय कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के युवा नागरिकों के बीच भावनात्मक संबंधों को मजबूत करना और आपसी समझ को बढ़ावा देना है। यह पहल राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के बीच सुनियोजित अनुभव यात्राओं की सुविधा प्रदान करके "विविधता में एकता" की भावना को बढ़ावा देती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित