जयपुर , जनवरी 11 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने युवाओं से स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों को अपनाते हुए "विकसित भारत 2047" की संकल्पना साकार करने में भागीदार बनने का आह्वान किया है।
श्री बागडे ने स्वामी विवेकानन्द जयन्ती (12 जनवरी) की पूर्व संध्या पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए यह आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संपूर्ण जीवन भारतीय उदात्त जीवन मूल्यों का संवाहक है और युवाओं को उनके जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर देश के नव निर्माण में सहभागी बनना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित