सोनीपत , मई 14 -- हरियाणा के सोनीपत नगर निगम वार्ड नंबर-8 से निर्वाचित युवा पार्षद कुणाल कौशिक ने चंडीगढ़ स्थित कबीर कुटीर आवास पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से गुरुवार को शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कौशिक को चुनाव में जीत की बधाई देते हुए उनके राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कम उम्र में पहली बार चुनाव जीतना युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

बैठक के दौरान वार्ड नंबर-8 के विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा हुई। उन्होंने संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने भी कुणाल कौशिक को जीत की बधाई दी।

गौरतलब है कि पिछले नगर निगम चुनाव में कुणाल कौशिक की मां कमलेश देवी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने कुणाल कौशिक को युवा चेहरे के रूप में चुनाव मैदान में उतारा और उन्होंने अपने पहले ही चुनाव में जीत दर्ज की।

कुणाल कौशिक ने कहा कि वह वार्ड की समस्याओं के समाधान और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित