जगदलपुर , सितम्बर 02 -- छत्तीसगढ़ के युवाओं में नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में गुरुवार को 'युवा उड़ान-2026' का आयोजन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग और जिला प्रशासन बस्तर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम बलिराम कश्यप स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार 'युवा शक्ति, विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला' के मूल मंत्र के साथ आयोजित सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व विकास, रचनात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने, नए विचारों को मूर्त रूप देने और प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।
आयोजकों ने युवाओं के साथ ही आम नागरिकों से भी कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित