गोपालगंज, अक्टूबर 09 -- ला एवं संस्कृति विभाग, बिहार के निर्देश के आलोक में राष्ट्रीय युवा उत्सव-2026 के अंतर्गत 28 अक्टूबर 2026 को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा।युवा उत्सव में जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं निजी संस्थानों के युवा प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।
उत्सव के दौरान समूह लोक नृत्य, समूह लोक गायन, चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण एवं कविता लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
समूह लोक नृत्य एवं समूह लोक गायन के लिए अधिकतम आठ-आठ मिनट, भाषण के लिए सात मिनट, चित्रकला के लिए दो घंटे तथा कविता लेखन के लिए 90 मिनट की समय-सीमा निर्धारित की गई है।
प्रतिभागियों को आवेदन के साथ जन्मतिथि अंकित पहचान पत्र तथा पैन कार्ड अथवा मैट्रिक के अंक प्रमाण-पत्र से संबंधित साक्ष्य उपलब्ध कराना होगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं निजी संस्थानों के योग्य प्रतिभागियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए सूचित करते हुए अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करें।
प्रतिभागियों के आवेदन एवं चयनित प्रतिभागियों की विधावार सूची तैयार करने के लिए 27 अक्टूबर 2026 को अपराह्न चार बजे तक की समय-सीमा निर्धारित की गई है। इच्छुक युवा निर्धारित समय के भीतर आवेदन संबंधी प्रक्रिया पूरी कर जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने की तैयारी करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित