भरतपुर, 30 (वार्ता) राजस्थान में डीग कुम्हेर विधायक शैलेश सिंह ने नागौर से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सांसद हनुमान बेनीवाल पर राज्य के युवाओं को भ्रमित करके उन्हें वसूली के लिए अपना हथियार बनाने का आरोप लगाया है।

श्री सिंह ने शनिवार को बयान जारी करके श्री बेनीवाल को आदतन गालीबाज नेता बताते हुए कहा कि वह राजनीति से जुड़े लोगों पर अभद्र टिप्पणी करने के आदी हो चुके हैं जबकि राजस्थान की संस्कृति में इस तरह की अशोभनीय भाषा के लिये कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि हर किसी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले हनुमान बेनीवाल को पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए। राजस्थान की जनता हनुमान बेनीवाल को समझ चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित