गयाजी , अक्टूबर 29 -- मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी)विकास वैभव ने गुरुवार कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखकर उनकी ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में लगाना जरूरी है और नशे को सामान्य या आकर्षक गतिविधि के रूप में प्रस्तुत करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने तथा युवाओं में सकारात्मक जीवन मूल्यों को बढ़ावा देने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है।
श्री वैभव ने आज भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), बोधगया में पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), पटना की ओर से आयोजित क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला 'वार्तालाप' को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर नही रखा गया तो विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में कठिनाई होगी।
'स्वस्थ युवा, नशा मुक्त भारत' विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में नशे की रोकथाम, उपचार, पुनर्वास और जन-जागरूकता बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित