बैतूल , मार्च 16 -- मध्यप्रदेश के बैतूल शहर में एक युवक को युवती से मिलने पहुंचना महंगा पड़ गया।

कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकारी स्थित गड़ाघाट रोड पर रविवार शाम युवती के परिजन ने युवक की जमकर पिटाई कर दी।

जानकारी के अनुसार सारणी के पाटाखेड़ा निवासी संदीप पाटिल बैतूल में एक युवती से मिलने आया था। इस दौरान युवती के परिजन को इसकी भनक लग गई। मौके पर पहुंचे परिजन ने युवक को पकड़ लिया और उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित