ग्वालियर , मई 31 -- मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्वालियर थाना क्षेत्र में रहने वाली 28 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पहचान क्षेत्र के रहने वाले 26 वर्षीय हनी सोनी से थी।

वही युवती का आरोप है कि दो वर्ष पूर्व आरोपी ने उसके घर में अकेले होने का लाभ उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था और इसके बाद धमकाकर उसका शोषण करता रहा। शिकायत के अनुसार आरोपी उससे अक्सर रुपये मांगता था और विरोध करने पर मारपीट करता था। इससे परेशान होकर युवती ने लगभग एक माह पहले उससे बातचीत बंद कर दी थी तथा घर आने से मना कर दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित