बैतूल , अक्टूबर 14 -- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में आमला थाना पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी उसे सहेली के घर छोड़ने के बहाने जंगल के कच्चे रास्ते पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
शिकायत के आधार पर आमला थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने तकनीकी सहायता और प्रयासों के जरिए आरोपी बंटी, पिता साबूलाल आहके, निवासी ग्राम खारी, थाना आमला को गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर और साइबर सेल की टीम की भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से बच्चों पर विशेष ध्यान रखने, उन्हें अनजान लोगों से सतर्क रहने की सलाह देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या डायल 112 पर देने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित