अलवर , जुलाई 19 -- राजस्थान में अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में स्थित बुद्ध विहार में एक युवती ने प्रेमी से अनबन के बाद शनिवार रात विषाक्त पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय के शवगृह में रखवाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि 25 वर्षीय तलाकशुदा पूजा अलवर में किराये के कमरे में सोनू नामक युवक के साथ रहती थी। शनिवार को पूजा ने अपनी सहेली शैली को फोन पर कहा, " आज के बाद मैं नजर नहीं आउंगी।"इसके बाद उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे गंभीर हालत में सोनू और उसकी सहेलियां उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे सामान्य चिकित्सालय भेज दिया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल पुलिस ने सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित