अलवर , अप्रैल 01 -- राजस्थान में अलवर जिले के कारोठ गांव में एक युवती ने मंगलवार देर रात चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजगढ़ थाना क्षेत्र में कारोठ निवासी जयनारायण सैनी ने मामला दर्ज करवाया और कहा कि 31 मार्च की रात में उसकी लड़की रेखा सैनी (28) ने कमरे में चुन्नी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। पीड़िता को फंदे से उतारकर राजगढ़ चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित