सतना , जनवरी 29 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ अभद्रता और मारपीट करने का वीडियो वायरल होने के बाद नागौद पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के एक नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित युवती ने बताया कि 27 जनवरी की रात आरोपी पुलकित टंडन ने उसे अपने गोदाम बुलाया। गोदाम में आरोपी ने युवती के साथ अभद्रता का विरोध करने पर उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दियाआरोपी भाजपा का मंडल अध्यक्ष बताया जा रहा है।

पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित