अलवर , अगस्त 27 -- राजस्थान में अलवर के अखैपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी, दो मोबाइल फोन और सात हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। आरोपी 24 अगस्त को गुर्जर छात्रावास के बाहर खड़े युवक को थार गाड़ी में जबरन अपने साथ ले गए और मोबाइल फोन एवं रुपए छीनकर फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि जांच के बाद आरोपी अमित वर्मा (18), अरुण कुमार (22) और दिनेश कुमार (21) को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त थार गाड़ी, दो मोबाइल फोन और सात हजार रुपए बरामद कर लिये गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित