भीलवाड़ा , अगस्त 07 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करके उससे आठ किलो 370 ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर पुलिस दल ने राम विहार स्थित खटीक समाज भवन के पास से आरोपी सोनू से आठ किलो 370 ग्राम गांजा बरामद किया। उसके खिलाफ नशीले द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित