श्रीगंगानगर , जून 17 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर थाना क्षेत्र में कूपली गांव में एक युवक ने रात्रि के समय घर में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि चक 16-एएस कूपली निवासी रोहित (25) ने सोमवार-मंगलवार की रात को घर के ऊपर वाले कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया। उसकी पत्नी कुछ दिनों से पीहर गई हुई थी।
परिजनों के मुताबिक रोहित सोमवार रात करीब नौ बजे खाना खाकर ऊपर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। अगले दिन मंगलवार को सुबह नौ बजे तक वह नीचे नहीं आया तो उसके मोबाइल फोन पर कॉल की गयी। उसने फोन कॉल रिसीव नहीं की तो परिवार के एक सदस्य ने ऊपर जाकर देखा तो वह फंदे पर लटक रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित