अलवर , जुलाई 30 -- राजस्थान में अलवर के सदर थाना क्षेत्र स्थित अपना घर शालीमार आवासीय सोसायटी में गुरुवार को एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान सिद्धार्थ के रूप में हुई है। सिद्धार्थ बुधवार शाम अपनी मौसी के घर मिलने के लिए शालीमार आवासीय सोसायटी आया था। इसी दौरान किसी समय उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक जब वह नजर नहीं आया तो परिजनों ने तलाश की, जहां उसका शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गयी।
सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करके साक्ष्य जुटाये। पुलिस ने शव अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित