उमरिया , जून 03 -- मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के अमरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम देवगवां में एक 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह ग्राम देवगवां में एक आम के पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान तीरथ यादव (35) निवासी ग्राम देवगवां के रूप में की गई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने अपने गमछे से पेड़ पर फंदा बनाकर आत्महत्या की। घटना की सूचना मिलने पर अमरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।

पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित