भरतपुर , मई 09 -- राजस्थान में धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ने खुद को गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान कस्बे में परचून की दुकान चलाने बाले शिवम के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा 315 बोर एवं खाली कारतूस बरामद किये हैं।
सूत्रों ने बताया कि परिजन उसे पहले धौलपुर अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए आगरा भेज दिया गया। घायल युवक शिवम का आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित