भरतपुर , मार्च 20 -- राजस्थान में भरतपुर के गंगापुर सिटी के नारायणपुर टटवाड़ा और लालपुर उमरी रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार दोपहर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान लवकुश मीना (20) निवासी फुलवाड़ा, थाना बाटोदा के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक अवसाद में था और गुमसुम रहता था। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित