अलवर , मई 13 -- राजस्थान में अलवर के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक ने जहरीली दवा का सेवन करके आत्महत्या कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विक्रम सिंह (33) एक निजी स्कूल में वैन चालक था। परिजनों ने बताया कि विक्रम के मोबाइल फोन पर स्कूल के बच्चों के अभिभावकों के कॉल आते रहते थे, लेकिन उसकी पत्नी शक करती थी। इसी बात को लेकर सोमवार रात दोनों में विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद देर रात करीब एक बजे विक्रम ने जहरीली दवा का सेवन कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित