जालौन , सितंबर 20 -- उत्तर प्रदेश की जनपद जालौन में सिरसाकलार थाना क्षेत्र के निपनिया गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
निपनिया गांव निवासी रामचंद (24) शनिवार को घर में हुए विवाद के बाद खेत की ओर चला गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान परिजन खेत पहुंचे तो रामचंद गमछे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर सिरसाकलार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित