अलवर , अप्रैल 25 -- राजस्थान में अलवर जिले के माधोगढ़ गांव में एक युवक के सिर में दूध की खाली कैन फंस जाने से युवक की जान पे बन बाई। बाद में केन को कटर से काट कर युवक की जान बचाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कालूराम रेबारी अपने खेत पर काम के लिए जा रहा था। उसने धूप से बचने के लिये खाली कैन सिर में लगा ली और मोटर साइकिल से खेत के लिये रवाना हो गया। चलते समय अचानक झटका लगने से कैन उसके सिर में फंस गया।
कैन फंसने के कारण युवक घबरा गया और उसका दम घुटने लगा। वह वहीं रुककर मदद की गुहार लगाने लगा। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण तुरंत उसे पास के गांव लेकर गए, जहां कटर की मदद से कैन का ऊपरी हिस्सा काटकर सावधानीपूर्वक उसके सिर से निकाला गया। इसके बाद युवक ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित