भरतपुर , मई 15 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के कुण्डेरा थाना क्षेत्र में ग्राम उलियाणा में एक के युवक अपहरण करने के बाद उसकी हत्या के मामले को लेकर आक्रोशित ग्रामीणाें ने प्रदर्शन करके पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
मनखुश (18) के कथित अपहरण और हत्या के मामले को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शुक्रवार को बड़ी संख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर नारेबाजी करके प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग के साथ ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
परिजनों और ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा है कि आठ मई की शाम बिना नंबर की काली थार गाड़ी में मनखुश (18) का कथित रूप से गांव से अपहरण करके उसकी हत्या के बाद शव खाट गांव के नाले में फेंक दिया गया। परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना समय पर पुलिस को देने के बावजूद प्रारंभिक स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिससे युवक की हत्या हो गई। मृतक अपने परिवार में चार बहनों का इकलौता भाई था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित