भरतपुर , जुलाई 26 -- राजस्थान में धौलपुर के बाडी सदर थाना क्षेत्र में 19 जुलाई को एक छात्र की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार नाबालिग आरोपियों को निरुद्ध किया है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि पंजाबीपुरा एवं निधारा गांव में नहर के किनारे खेत में अपनी भैसों को चराते समय रविवार को बीए प्रथम वर्ष के छात्र मनोज मीना की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में चार नाबालिगों को निरुद्ध किया गया जिनमें से तीन को बाल सम्प्रेषण गृह में दाखिल करवाया गया जबकि एक किशोर से पूछताछ जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित