भरतपुर , सितम्बर 04 -- राजस्थान में धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान राघव अग्रवाल के रूप में हई है। वह अर्धरात्रि में घर से निकलकर राजाखेड़ा बाईपास के पास पहुंचा था।
शुक्रवार को पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया और जरूरी कार्रवाई के बाद शव उन्हें सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित