आगरमालवा , जुलाई 17 -- मध्यप्रदेश में आगरमालवा जिले के सुसनेर तहसील क्षेत्र के ग्राम मोड़ी में आज एक 25 वर्षीय युवक का शव खेत में नीम के पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार ग्राम मोड़ी निवासी 25 वर्षीय जतिन, पिता श्यामसुन्दर का शव उसके खेत में नीम के पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे सुसनेर के शासकीय सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृत्यु के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित