नयी दिल्ली , मार्च 01 -- कांग्रेस महासचिव और लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव तथा खाड़ी देशों के घटनाक्रम पर सोशल मीडिया के माध्यम से कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे निंदनीय और घोर आपत्तिजनक बताया है।

उन्होंने रविवार को कहा कि खुद को लोकतांत्रिक दुनिया का नेता बताने वाले देशों द्वारा संप्रभु राष्ट्र के नेतृत्व की लक्षित हत्या और उनकी कार्रवाई में निर्दोष लोगों की मौत हो रही है। उन्होंने कहा कि खुद को लोकतांत्रिक दुनिया का नेता बताने वाले देशों की इस तरह की कार्रवाई किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं ठहराई जा सकती है।इस संघर्ष में कई देशों का घसीटा जाना बेहद दुखद है और इससे वैश्विक अस्थिरता बढ़ेगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि दुनिया को और अधिक अनावश्यक युद्धों की नहीं, बल्कि शांति और संवाद की आवश्यकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित