नयी दिल्ली , फरवरी 28 -- कांग्रेस ने कहा है कि युद्ध के माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इजरायल दौरा अनुचित था और अब युद्ध भड़कने के बाद यह दौरा और भी अनुचित सिद्ध हो गया है।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने शनिवार को यहां एक बयान में श्री मोदी की इसी सप्ताह हुई इजरायल यात्रा की आलोचना करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के इजरायल दौरे की खुशी मनाने के दो दिन बाद ही इजरायल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपना संयुक्त हमला शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित