Kyiv, Aug 23 (UNI) Ukrainian President Volodymyr Zelensky on Sunday rejected calls for elections during Russia's ongoing full-scale invasion, warning that holding a vote under current conditions could deeply divide the country.कीव, 23 अगस्त (वार्ता) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने युद्ध के समय चुनाव कराने से इनकार करते हुए चेतावनी दी है कि इस संकटकाल में मतदान कराना देश के लिए एक 'सुनामी' साबित हो सकता है और यूक्रेन बिखर और बर्बाद हो सकता है।
गौरतलब है कि यूक्रेन के पूर्व रक्षा मंत्री मिखाइलो फेडोरोव ने 18 अगस्त को एक वीडियो संदेश में युद्ध के बीच चुनाव कराने की मांग की थी। उनका तर्क था कि यूक्रेन को नये सिरे से लोकतांत्रिक राजनीतिक प्रतिस्पर्धा की जरूरत है।
श्री जेलेंस्की ने संवाददाताओं से कहा कि युद्ध के समय चुनाव यूक्रेन के लिए 'सुनामी' साबित हो सकते हैं और राष्ट्रीय एकता को कमजोर कर सकते हैं।उन्होंने कहा, "अगर हम देश को बर्बाद करना चाहते हैं, तो इस तरह के युद्ध के दौरान हम चुनाव की ओर बढ़ सकते हैं।"श्री फेडोरोव को जुलाई में रक्षा मंत्री के पद से हटा दिया गया था। यूक्रेन के संविधान के अनुसार मार्शल लॉ के तहत चुनाव स्थगित कर दिए जाते हैं। फरवरी 2022 में रूस द्वारा बड़े पैमाने पर हमला शुरू करने के बाद से ही मार्शल लॉ लागू है।
श्री जेलेंस्की ने युद्ध के दौरान चुनाव कराने के लिए अलग-अलग पक्षों से यूक्रेन पर पहले डाले गए दबाव का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी सहयोगी देश ने ऐसी ठोस शर्तें नहीं रखीं जिनके तहत 'सुरक्षित, वैध और लोकतांत्रिक' तरीके से मतदान कराई जा सके।
उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में सेना के जवानों, युद्ध के इलाकों में रहने वाले लोगों और विदेशों में रह रहे लाखों देशवासियों को भाग लेने का मौका मिलना चाहिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि मतदाता रूसी हमलों से सुरक्षित रहें।
श्री जेलेंस्की ने कहा कि भविष्य में होने वाले किसी भी चुनाव में यह सुनिश्चित करना होगा कि सैनिक, युद्ध इलाकों के पास रहने वाले लोग और विदेशों में रह रहे लाखों यूक्रेनी सुरक्षित और निष्पक्ष रूप से मत डाल सकें। उन्होंने यह भी कहा कि मतदाताओं को रूसी हमलों से सुरक्षा की जरूरत होगी।
श्री जेलेंस्की के अनुसार यूक्रेन के अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों ने युद्ध जारी रहने के दौरान इस तरह का चुनाव कराने के लिए कोई ठोस प्रस्ताव पेश नहीं किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित