चंडीगढ़ , जून 12 -- ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (ब्रिक्स ) के चंडीगढ़ चैप्टर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर दीपक शुक्ला ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर विश्व के विभिन्न हिस्सों में जारी युद्धों और संघर्षों को समाप्त कराने के लिए भारत की कूटनीतिक भूमिका को और सक्रिय बनाने की अपील की है।

अपने पत्र में दीपक शुक्ला ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते संघर्षों का सीधा प्रभाव वैश्विक व्यापार, सप्लाई चेन, लॉजिस्टिक्स और निवेश के माहौल पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि और उद्योग के क्षेत्र में अग्रणी राज्य पंजाब के व्यापारियों, निर्यातकों और उद्योगपतियों को भी वैश्विक बाजारों में पैदा हुई अस्थिरता का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक चलने वाले युद्ध और तनावपूर्ण परिस्थितियां व्यापार जगत में अनिश्चितता बढ़ाती हैं, परिवहन लागत में वृद्धि करती हैं और सप्लाई चेन को बाधित करती हैं। इसका प्रतिकूल असर पंजाब की आर्थिक गतिविधियों और निर्यात कारोबार पर भी दिखाई दे रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित