, April 8 -- माॅस्को, 08 अप्रैल (स्पूतनिक/वार्ता) ईरान-अमेरिका के बीच युद्धविराम की खबरों के बीच बुधवार को यूरोप में गैस दरों में 18.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ। यूरोप में गैस की कीमतें 520 डॉलर प्रति 1000 घन मीटर से नीचे पहुंच गईं। यह जानकारी लंदन स्थित आईईसी एक्सचेंज के आंकड़ों से प्राप्त हुई।
यूरोप के सबसे बड़े हब टीटीएफ इंडेक्स पर वायदा भाव अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार सुबह 6:00 जी 518.6 डॉलर प्रति 1,000 घन मीटर (-18.5 प्रतिशत) पर खुला जबकि सुबह 6:15 तक यह 529.3 डॉलर (-16.8 प्रतिशत) पर कारोबार कर रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित