पेरिस , मई 23 -- भारत के टॉप रैंक वाले टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी, फ्रेंच ओपन 2026 के पुरुष युगल मेन ड्रॉ का हिस्सा होंगे और उनके हमवतन एन. श्रीराम बालाजी भी इसमें शामिल होंगे। हालांकि, ये दोनों भारतीय खिलाड़ी अलग-अलग पार्टनर के साथ जोड़ी बनाएंगे।

फ्रेंच ओपन में भांबरी, न्यूज़ीलैंड के माइकल वीनस के साथ खेलेंगे, जबकि श्रीराम बालाजी, ब्राज़ील के मार्सेलो डेमोलाइनर के साथ टीम बनाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित