लंदन , जुलाई 12 -- यास्तिका भाटिया (113), स्मृति मंधाना (70) और ऋचा घोष (नाबाद 50) की शानदार पारियों के बाद भारतीय महिला टीम ने एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 341 रन के स्कोर बनाने के बाद पारी घोषित कर दी। भारत को पहली पारी के आधार पर 115 रनों की बढ़त मिली थी और अब इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रनों का लक्ष्य मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित