भोपाल , फरवरी 27 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्र सेवक और महान समाज सुधारक नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया।

डॉ. यादव ने शुक्रवार को कहा कि भारत रत्न से सम्मानित नानाजी देशमुख ने देश की प्रगति में ग्रामीण विकास, शिक्षा और गरीब कल्याण को आधार बनाया। उनके कृतित्व, विचार एवं दृष्टिकोण राष्ट्र के नव निर्माण की दिशा सदैव प्रेरणादायी रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित