भोपाल , सितंबर 25 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को प्रदेशवासियाें को अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश और भगवान श्री विष्णु की कृपा से हम सभी के जीवन में सुख , शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की वृद्धि हो। उन्होंने मंगलकामना की कि यह पावन पर्व हम सभी के जीवन से हर बाधा और विघ्न को दूर करे तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित